महिंद्रा ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- आशा है नया कार्यकाल देश के विकास के लिए अहम होगा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं। आशा है, नया कार्यकाल भारत के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।" बकौल महिंद्रा, बिना किसी बाधा के नई सरकार का गठन होना गर्व की बात है।

Load More