महिंद्रा ने शेयर की भारतीय मूल के सीईओ वाली वैश्विक कंपनियों की सूची, जोड़े 3 और नाम
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भारतीय या भारतीय मूल के सीईओ वाली वैश्विक कंपनियों की एक सूची X पर शेयर की है। सूची में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और स्टारबक्स समेत कई कंपनियां शामिल हैं। महिंद्रा ने इस सूची में 3 नाम (फेडएक्स के सीईओ राज सुब्रमण्यम, टूबी की सीईओ अंजलि सूद और ओगल्वी की ग्लोबल सीईओ देविका बुलचंदानी) और जोड़े हैं।