महिमा चौधरी ने किया खुलासा, उन्हें हुआ था ब्रेस्ट कैंसर; अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
अभिनेता अनुपम खेर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। महिमा ने बताया कि उन्हें सालाना चेकअप के दौरान कैंसर का पता चला और अब वह इससे उबर चुकी हैं। बकौल अनुपम, "उनका (महिमा) नज़रिया दुनियाभर की...बहुत सारी महिलाओं को उम्मीद देगा...आप मेरी हीरो हो!"