महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर किया डांस
महिला एशिया कप टी20 2022 के सेमीफाइनल में गुरुवार को पाकिस्तान को 1 रन से हराने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर डांस किया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। श्रीलंका क्रिकेट ने भी खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। गौरतलब है, फाइनल में श्रीलंकाई महिला टीम का मुकाबला भारत से होगा।