भारत ने महिला एशिया कप में अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप में शनिवार को अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 150/6 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 18.2 ओवर में 109 रन पर ऑल-आउट हो गई। भारतीय बल्लेबाज़ जेमिमा रॉड्रिग्स ने सर्वाधिक 76 (53) रन बनाए।

Load More