महिला कर्मचारियों को कम वेतन देने के आरोप में एप्पल पर दर्ज हुआ केस
एप्पल की 2 महिला कर्मचारियों ने कंपनी पर महिलाओं को कम वेतन देने का आरोप लगाते हुए कैलिफोर्निया राज्य न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में दावा किया गया है कि एप्पल में वर्तमान में काम करने वाली करीब 1,2000 महिला कर्मचारियों को पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले कम वेतन दिया जा रहा है।