महिला कर्मचारियों को तालिबान से बचाने के लिए उनकी तस्वीरें डिलीट कीं: स्टार्टअप फाउंडर
काबुल स्थित क्राइसिस-अलर्ट ऐप एहत्साब की फाउंडर सारा वहीदी ने कहा है कि तालिबान के कब्ज़े के बाद उन्होंने अपनी महिला कर्मचारियों की जानकारी डिलीट कर दी। वहीदी के मुताबिक, उन्होंने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनके फोटो, वीडियो और ऑनलाइन जानकारी हटा दी। एहत्साब काबुल में रोड-ब्लॉक्स, गोलीबारी और अन्य जोखिमों के बारे में अलर्ट नोटिफिकेशन भेजता है।