महिला का केरल में बीच पर गिरा ₹1.5 लाख का आईफोन, ढूंढने के लिए चला 7 घंटे का अभियान
केरल में हाल ही में बीच पर गई एक महिला का ₹1.5 लाख का आईफोन पत्थरों के बीच गिर गया जिसे निकालने के लिए 7 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिस रिज़ॉर्ट में महिला रुकी थी वहां की टीम और केरल फायर ऐंड रेस्क्यू सर्विस ने मोबाइल ढूंढ निकाला। रिज़ॉर्ट ने मोबाइल ढूंढने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।