महिला का गैंगरेप करने के आरोप में बीएसएफ के 3 जवान समेत 5 लोग राजस्थान में गिरफ्तार
राजस्थान के गंगानगर ज़िले में एक महिला का सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 3 जवानों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों में बीएसएफ के स्थानीय बटालियन में तैनात 1 हेड कॉन्स्टेबल और 2 कॉन्स्टेबल शामिल हैं।