महिला का दावा- बोर्डिंग पास के लिए अतिरिक्त शुल्क ले रही स्पाइसजेट; सिंधिया बोले- जांच करेंगे
एक महिला ने ट्विटर पर यह कहते हुए स्पाइसजेट की शिकायत की है कि एयरलाइन चेक-इन काउंटर से बोर्डिंग पास लेने के इच्छुक यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क वसूल कर रही है। एक पत्रकार ने इसे 'हास्यास्पद' बताते हुए शुक्रवार को ट्वीट में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया। सिंधिया ने जवाब दिया, "सहमत हूं, जल्द-से-जल्द इसकी जांच करेंगे।"