महिला की कार का पंजाब में 4 लोगों ने 7 किलोमीटर तक किया पीछा, उसने शेयर किया वीडियो
एक महिला ने एक वीडियो ट्वीट कर बताया है कि पंजाब में एनएच-1 पर एक एसयूवी कार ने 7-किलोमीटर तक उसका पीछा किया। उसने लिखा, "ये 4 आदमी...पीछा ही नहीं छोड़ रहे थे। या तो पीछे चल रहे थे या सामने आकर कार धीमी कर रहे थे।" बकौल महिला, कई लोगों ने उसे पुलिस शिकायत न करने की सलाह दी।