महिला की बेंगलुरु में किराएदारों ने की हत्या, शव के टुकड़े कर शहर में कई जगह फेंके
पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु में संपत्ति के लालच में बिहार निवासी किराएदारों ने 52 वर्षीय महिला की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए। आरोपियों ने महिला के शव के टुकड़ों को शहर में कई जगह फेंका था जिनमें से धड़, सिर और एक हाथ बरामद हो गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।