महिला की यूपी में अपार्टमेंट की 16वीं मंज़िल से गिरने पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के सुपरटेक इको विलेज-3 में रहने वाली 35-वर्षीय महिला की सोमवार देर रात अपार्टमेंट की 16वीं मंज़िल से गिरने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बकौल पुलिस, महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। वहीं, महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।