महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोपी की पीड़िता से हो चुकी थी शादी: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने बताया है कि 32-वर्षीय महिला की हत्या कर शव के टुकड़े करने के आरोपी 56-वर्षीय शख्स की पीड़िता से शादी हो चुकी थी। पुलिस ने कहा, "दोनों ने पीड़िता की बहनों को शादी की जानकारी दी थी...उम्र के फासले के चलते लोगों से इसे छिपाया था।" पहले पुलिस ने बताया था कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे।