महिला के तानों का बदला लेने के लिए यूपी में युवती ने की उसके 4 वर्षीय भतीजे की हत्या
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) में एक युवती ने 4-वर्षीय बच्चे की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवती ने पूछताछ में बताया कि बच्चे की बड़ी मां (चाची) उसे अक्सर ताने और गालियां देती थीं जिसका बदला लेने के लिए उसने बच्चे की हत्या की। युवती ने बच्चे का शव बोरी में भरकर छिपा दिया था।