महिला के दिल्ली में अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म देने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) के परिसर में मंगलवार को एक महिला द्वारा सड़क पर अन्य महिलाओं की मदद से बच्चे को जन्म देने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने वीडियो सामने आने के बाद घटना को गंभीर बताते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया है।