महिला के दोस्ती करने से इनकार करने के बाद गुजरात में शख्स ने उस पर फेंका तेज़ाब
अहमदाबाद (गुजरात) में एक सोसायटी में बतौर केयरटेकर कार्यरत 39-वर्षीय महिला पर शिव नायक नाम के एक ऑटोरिक्शा चालक ने कथित तौर पर तेज़ाब से हमला कर दिया। बकौल पुलिस, "शिव महिला को ड्रॉप करता था...महिला के मुताबिक, शिव उससे दोस्ती करना चाहता था जिससे इनकार करने के बाद...उसने उसे जान से मारने की धमकी दी और तेज़ाब फेंक दिया।"