महिला के शव के टुकड़े हरियाणा के खेत में सड़ी-गली अवस्था में मिले, आसपास मंडरा रहे थे कुत्ते
हरियाणा पुलिस ने एक किसान की सूचना के बाद रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास खेत से सड़ी-गली अवस्था में अज्ञात महिला के शव के टुकड़े बरामद किए हैं। बकौल किसान, खेत में एक ट्रॉली बैग के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे जिसके अंदर उन्हें हाथ व पैर दिखे और बैग से कुछ दूरी पर सिर व धड़ दिखा था।