महिला कॉन्स्टेबल, उसकी 13-वर्षीय बेटी और मां का शव झारखंड में स्टाफ क्वार्टर में बरामद
जमशेदपुर (झारखंड) में पुलिस लाइन में रह रही 35-वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल, उसकी 60-वर्षीय मां और 13-वर्षीय बेटी की लाश स्टाफ क्वार्टर में मिली है। एसएसपी (जमशेदपुर) प्रभात कुमार के मुताबिक, स्टाफ क्वार्टर के दरवाज़े पर बाहर से ताला लगा था व महिला कॉन्स्टेबल पिछले दो दिनों से ड्यूटी पर नहीं गई थीं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।