महिला कॉन्स्टेबल से प. बंगाल में रेप के आरोप में बीएसएफ इंस्पेक्टर सस्पेंड, ज़ीरो एफआईआर दर्ज
पश्चिम बंगाल के नादिया में एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर के खिलाफ ज़ीरो एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम पीड़िता के साथ खड़े हैं।"