महिला को अलग रह रहे पति के वकील ने एमपी के कोर्ट परिसर में पीटा, मारे घूंसे
शहडोल (मध्य प्रदेश) में एक महिला के अलग रह रहे पति के वकील ने अदालत परिसर में उसकी पिटाई की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वकील वीडियो में महिला को दौड़ाकर उसकी पीठ पर घूंसे मारता और महिला का बच्चा पास में ज़मीन पर लेटा दिख रहा है। बकौल पुलिस, वकील पर केस दर्ज किया गया है।