महिला को गोद में बिठाकर बेंगलुरु में बाइक चलाता दिखा शख्स, पुलिस ने किया ट्रेस
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक महिला को गोद में बिठाकर बाइक चला रहे एक शख्स का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी का पता लगा लिया है और उसके द्वारा पूर्व में किए गए यातायात नियमों के उल्लंघनों की भी जांच होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी की बाइक को सीज़ कर लिया है।