महिला को जबरन किस करने को लेकर सिंगापुर में भारतीय मूल के सिंगर पर लगा जुर्माना
सिंगापुर की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सिंगापुर में भारतीय मूल के 42-वर्षीय सिंगर शिवबालन शिव प्रसाद मेनन पर महिला फ्रीलांस क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर 3,000 सिंगापुर डॉलर (₹1.84 लाख) का जुर्माना लगाया गया है। 2022 में मेनन ने व्हिस्की के 10-15 गिलास पीने के बाद महिला को उसके जबड़े से पकड़कर गाल पर किस किया था।