महिला को पीटने वाले पुरुष के हाथ तोड़ दूंगी: एनसीपी महिला कार्यकर्ता से मारपीट पर सुले
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने पुणे (महाराष्ट्र) में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा एक महिला एनसीपी कार्यकर्ता से की गई कथित मारपीट पर कहा, "अब से कोई पुरुष...किसी महिला को पीटने के लिए हाथ उठाएगा...मैं उसका हाथ तोड़ दूंगी।" बकौल सुले, यह शाहू महाराज, महात्मा फुले, बाबासाहेब अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है जो हमेशा महिलाओं का सम्मान करते थे।