महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप-2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तान जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में 18-वर्षीय बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा शामिल हैं जो जनवरी में पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगी।