महिला टी20I में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं पाक की निदा डार

पाकिस्तानी ऑल-राउंडर निदा डार महिला टी20I इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गई हैं। उन्होंने रविवार को महिला टी20 विश्व कप-2023 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2-विकेट लिए और उनके नाम 129 टी20I में 125-विकेट हो गए हैं। निदा ने वेस्टइंडीज़ की ऑफ-स्पिनर अनिसा मोहम्मद की बराबरी की जिनके नाम 117 टी20I में 125-विकेट दर्ज हैं।

Load More