महिला द्वारा दिल्ली में डिलीवरी बॉय को चाकू मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हुई गिरफ्तार
दिल्ली के द्वारका इलाके में 42-वर्षीय महिला द्वारा एक आवासीय परिसर में एक डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में सरिता भाटिया नामक महिला डिलीवरी बॉय की बाइक को नुकसान पहुंचाती हुई भी दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, सरिता ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था।