महिला ने अपने एक दिन के 2 बच्चों की द. कोरिया में की हत्या, वर्षों तक फ्रीज़र में रखे शव
दक्षिण कोरिया में एक महिला ने अपने एक दिन के 2 बच्चों की हत्या की और कई वर्षों तक फ्रीज़र में शव संभालकर रखे। महिला ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह आर्थिक समस्याओं के कारण ऐसा करने के लिए मजबूर थी। महिला के पहले से 8, 10 और 12 साल के तीन बच्चे हैं।