महिला ने अमेरिका में दुर्लभ 'मोमो' ट्विन्स को दिया जन्म; तस्वीर आई सामने
अमेरिका में एक महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म देने के एक साल बाद दुर्लभ 'मोमो' (मोनोऐम्निओटिक-मोनोकोरिओनिक) ट्विन्स को जन्म दिया है। दरअसल, 'मोमो' ट्विन्स गर्भ में एक ही प्लेसेन्टा (अस्थाई अंग जिससे भ्रूण को पोषण मिलता है) और ऐम्निओटिक सैक साझा करते हैं। अमेरिका में इस दुर्लभ प्रेग्नेंसी की संभावना 35,000 से 60,000 में से 1 में होती है।