महिला ने एमपी में एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म; परिजन बोले- हमें चार गुना खुशी मिली
बालाघाट (मध्य प्रदेश) में एक 26-वर्षीय महिला ने एक साथ 4 बच्चों (3 बेटे व 1 बेटी) को जन्म दिया है। एक डॉक्टर ने बताया कि चारों बच्चे प्रीमैच्योर और कम वज़न के हैं जिनकी हालत सही नहीं है और उनका इलाज शुरू किया जाएगा। वहीं, महिला के परिजनों ने कहा कि उन्हें चार गुना खुशी मिली है।