महिला ने एमपी में थाने के सामने उड़ाए ₹500-₹500 के नोट; वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के नीमच में एक महिला ने पुलिस थाने के सामने ₹500-₹500 के नोट उड़ाए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा अक्सर उसके साथ मारपीट करता है और उसकी शिकायत पर कार्रवाई के बदले पुलिस उससे रिश्वत मांगती है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी नोट उठाते हुए दिख रहा है।