महिला ने कनाडा की फ्लाइट में खून के धब्बों की तस्वीर की शेयर; कहा- साफ करने को कहा गया
कनाडा की एयर ट्रांज़ैट की फ्लाइट में यात्रा करने वाली एक महिला ने कहा है कि उसे अपने सामने वाली सीट पर खून के धब्बे मिले और उसे खुद उन्हें साफ करने को कहा गया। महिला ने 'X' पर तस्वीर-वीडियो शेयर कर लिखा, "एक फ्लाइट अटेंडेंट ने मुझे वाइप्स दिए...मैंने उनसे दस्ताने मांगे और बताए अनुसार खुद धब्बों को पोछा।"