महिला ने कर्नाटक में 6 वर्षीय मूक-बधिर बेटे को मगरमच्छों वाली नहर में फेंका, हुई मौत
उत्तर कन्नड़ (कर्नाटक) में 32-वर्षीय महिला ने शनिवार रात पति से झगड़े के बाद 6-वर्षीय मूक-बधिर बेटे को मगरमच्छों की बहुतायत वाली नहर में फेंक दिया जिसका शव एक मगरमच्छ के जबड़े से बरामद हुआ। पति समेत गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा, "पति ज़िम्मेदार हैं...वह कहते रहते थे कि बेटा सिर्फ खाता रहता है...इसे कहीं फेंक दो...मर जाने दो।"