महिला ने कर्नाटक में मां के शव के साथ गुज़ारे 3 दिन, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हुई मौत
उडुपी (कर्नाटक) में एक घर से गुरुवार रात को दुर्गंध आने के बाद उसके अंदर 62-वर्षीय महिला का शव और बेसुध पड़ी उसकी 32-वर्षीय बेटी मिली। महिला का निधन 3-दिन पहले हो गया था और मानसिक रूप से बीमार बेटी ने शव के पास 3-दिन गुज़ारे। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शनिवार को उसका निधन हो गया।