महिला ने कहा- स्विगी डिलीवरी एजेंट ने भेजा 'मैं आपको बेहद मिस करता हूं' मेसेज; शेयर की चैट
एक महिला ने घर पर किराने का सामान डिलीवर करने आए स्विगी एजेंट से मिले मेसेज का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। मेसेज में 'आप खूबसूरत हो' और 'आपको बेहद मिस करता हूं' आदि लिखा है। बकौल महिला, पहले उसे स्विगी केयर्स से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी लेकिन बाद में एस्कलेशन टीम ने संपर्क कर मदद का आश्वासन दिया।