महिला ने गुजरात में पति को 10 साल में 7 बार करवाया गिरफ्तार, हर बार खुद दिलाई ज़मानत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में एक महिला ने पिछले 10 साल में कम-से-कम 7 बार अपने पति को गिरफ्तार करवाया और उसके बाद ज़मानत पर छुड़ाया है। शख्स को पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा की शिकायत करने के बाद गिरफ्तार किया जाता था। कानूनी दस्तावेज़ों के अनुसार, पति को गिरफ्तार करवाने के बाद महिला खुद उसकी ज़मानत की गारंटर बनती थी।