महिला ने ट्रेन में भीड़ को लेकर की शिकायत; टीटीई ने हाथ जोड़कर कहा- मैं रेल मंत्री नहीं हूं

ओखा (गुजरात) से वाराणसी (यूपी) की ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को लेकर टीटीई से शिकायत करती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। उसने कहा, "इतने मर्दों के बीच एक महिला को असहज लगेगा या नहीं? खड़े होने की भी जगह नहीं है।" टीटीई ने हाथ जोड़कर उससे कहा, "मैं रेल मंत्री नहीं हूं जो अतिरिक्त ट्रेनें चलवा दूं।"

Load More