महिला ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) के परिसर में एक महिला द्वारा मंगलवार को सड़क पर ही अन्य महिलाओं की मदद से बच्चे को जन्म देने का वीडियो सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बीती रात से महिला को दाखिला नहीं दिया गया। हालांकि, अस्पताल ने कहा कि महिला को दाखिला दिया गया था और इमरजेंसी वार्ड जाते वक्त उसकी डिलीवरी हुई थी।

Load More