महिला ने दिल्ली में सफाई को लेकर झगड़े में काटा पति का कान, ऊपरी हिस्सा हुआ अलग
दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक महिला ने कथित तौर पर गुस्से में अपने 45-वर्षीय पति का दाहिना कान काट लिया और उसे सर्जरी करानी पड़ी। शख्स ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को घर साफ करने के लिए कहकर कूड़ा फेंकने गया था और लौटने पर वह बेवजह झगड़ने लगी थी। उसके कान का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया।