महिला ने दोस्त की पत्नी की नसों में इंजेक्शन से हवा डालकर केरल में की उसे मारने की कोशिश
केरल के एक अस्पताल में एक 30-वर्षीय महिला ने दूसरी महिला की नसोें में इंजेक्शन से हवा डालकर उसे मारने की कोशिश की जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। फार्मेसी कोर्स कर चुकी आरोपी महिला नर्स बनकर उसके पास गई थी। बकौल पुलिस, आरोपी महिला दूसरी महिला के पति की दोस्त है और उसके साथ रहना चाहती थी।