महिला ने बिकिनी पहनकर दिल्ली में बस में की यात्रा, वीडियो वायरल होने के बाद हुई आलोचना
दिल्ली में डीटीसी की बस में बिकिनी पहनकर यात्रा कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस तरह से महिला के बस में सवार होने की आलोचना की है। एक यूज़र ने लिखा, "यह बहुत आपत्तिजनक है।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "स्वतंत्रता और निर्लज्जता में अंतर है!"