महिला ने बेंगलुरु में अपने बॉयफ्रेंड के फोन पर देखीं अपनी व अन्य की 13,000 नग्न तस्वीरें
बेंगलुरु पुलिस ने अपनी 22-वर्षीय गर्लफ्रेंड और अन्य महिलाओं की न्यूड तस्वीरें अपने फोन में रखने को लेकर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गर्लफ्रेंड ने जब शख्स के फोन की गैलरी खोली तो वहां उसे अपनी व अन्य महिलाओं की 13,000 न्यूड तस्वीरें मिली थीं। पुलिस ने कहा कि कुछ तस्वीरें असली हैं जबकि कुछ मॉर्फ्ड हैं।