महिला ने यूट्यूब लाइक्स के लिए कबूतर के पंख उखाड़े व की जानवरों की हत्या, यूएस में हुई अरेस्ट
पेंसिलवेनिया (अमेरिका) में 28-वर्षीय यूट्यूबर ऐनीगार मॉनसी को खरगोश और मेंढकों समेत कई ज़िंदा जानवरों को टॉर्चर करने और मारने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। उसने कबूतर के पंख उखाड़ने और कबूतर व एक चूज़े को गला काटकर मारने के वीडियो पोस्ट किए थे। बकौल पुलिस, मॉनसी ने वीडियो में कहा कि वह अधिक लाइक और व्यूअरशिप चाहती है।