महिला ने यूपी में गोद ली गई 6-वर्षीय बेटी के प्राइवेट पार्ट को कथित तौर पर जलाया, हुई अरेस्ट
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में गोद ली गई 6-वर्षीय बेटी को कथित तौर पर चिमटे से जलाने और खौलते तेल से उसका प्राइवेट पार्ट जलाने को लेकर एक महिला गिरफ्तार की गई है। बच्ची के एक रिश्तेदार ने बताया, "बच्ची कहती है- 'मम्मी गंदी...चिमटे से जलाया।" उनके अनुसार, महिला अपने पति से कहती थी कि 'तुमने बच्ची गोद ली...तुम ही झेलो।'