महिला ने राजस्थान में डेढ़ महीने के बेटे की गला काटकर की हत्या, कहा- दिन-रात रोता रहता था
जयपुर (राजस्थान) में एक महिला को अपने डेढ़ महीने के बेटे की सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कहा कि वह डिलीवरी के बाद से परेशान थी और बच्चा दिन-रात रोता रहता था। महिला ने 2 मार्च को इस वारदात को अंजाम दिया था।