महिला ने शेयर किया ट्रेन में घूमते चूहे का वीडियो, कहा- देखकर हैरान रह गई
एक महिला ने ट्रेन के अंदर घूमते चूहे का वीडियो X पर शेयर किया है। उसने लिखा, "सफर के दौरान दौड़ लगाते चूहों और गंदगी को देखकर हैरान रह गई। इसे लेकर जल्द-से-जल्द कुछ किया जाना चाहिए।" रेलवे सेवा ने महिला से पीएनआर व फोन नंबर मांगते हुए कहा कि मामले को संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है।