महिला ने शेयर की अनिल कपूर के साथ फोटो, बताया 'फ्लाइट में मेरे घबराने पर ऐक्टर ने मदद की'
शिखा मित्तल नामक महिला ने बताया है, "प्लेन में टर्ब्युलेन्स के दौरान मेरी एंग्ज़ायटी देखकर सहयात्री अनिल कपूर ने मेरी मदद की।" उन्होंने बताया, "(जब) मैंने डिवाइडर पर हाथ रखा...मेरे सहयात्री ने कहा 'सब ठीक है...आइए बात करते हैं।" उन्होंने कहा, "उन 2 घंटों के दौरान...मैं हंसती रही...ऐसा लगा जैसे टेक-ऑफ के कुछ समय बाद ही फ्लाइट लैंड हो गई।"