महिला ने शेयर की उबर ड्राइवर का 'आपसे दोस्ती करना चाहता हूं' वाला मेसेज, कंपनी ने दिया जवाब

एक महिला ने उबर ड्राइवर द्वारा यात्रा खत्म होने के बाद भेजे गए अनुचित मेसेजेस के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें ड्राइवर ने कहा है, "आपसे दोस्ती करना चाहता हूं।" महिला ने 'X' पर लिखा, "इस घटना ने न सिर्फ असहज महसूस कराया...बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी दीं।" वहीं, उबर ने महिला से उसकी राइड संबंधी जानकारियां मांगी हैं।

Load More