महिला ने शेयर कीं ज़ोमैटो से ऑर्डर किए नूडल्स में निकले कॉकरोच की तस्वीरें, कंपनी ने दिया जवाब
अगरतला (त्रिपुरा) की एक महिला ने ज़ोमैटो से ऑर्डर किए नूडल्स में मिले कॉकरोच की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। महिला ने लिखा कि ज़ोमैटो से खाना ऑर्डर करने का अनुभव भयानक रहा। ज़ोमैटो ने महिला को जवाब दिया, "इस दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव को लेकर हम शर्मिंदा हैं। कृपया इस मामले को देखने के लिए हमें कुछ समय दीजिए।"