महिला पत्रकार से बदसलूकी को लेकर केएफपीए ने मलयाली ऐक्टर श्रीनाथ पर लगाया अस्थाई बैन
मलयाली अभिनेता श्रीनाथ भासी द्वारा एक महिला पत्रकार से बदसलूकी को लेकर केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स असोसिएशन (केएफपीए) ने उन पर अस्थाई बैन लगा दिया है। गौरतलब है, महिला पत्रकार की शिकायत के बाद सोमवार को श्रीनाथ को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई। वहीं, श्रीनाथ इस घटना को लेकर माफी मांग चुके हैं।